Please wait

अब मुख्यमंत्री से सीधे अपनी शिकायतें कर सकेगी राज्य की जनता, ममता ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

राज्य सचिवालय नवान्न से सीधे आमजन की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा

08 Jun 2023

अब मुख्यमंत्री से सीधे अपनी शिकायतें कर सकेगी राज्य की जनता, ममता ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले जिस तरह से जनसंपर्क के लिए मुख्यमंत्री ने दीदी के बोलो कार्यक्रम की शुरुआत की थी ठीक उसी तरह का कार्यक्रम अब पंचायत और आसन्न लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में शुरू किया गया है। "सरासरी दीदी" यानी सीधे तौर पर दीदी से बात करने के लिए एक अभियान की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद ही इसकी शुरुआत की है।

उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है इस पर फोन कर राज्य के लोग सीधे तौर पर अपनी शिकायतें कर सकेंगे। यह कॉल सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय में जाएगा। नंबर है - 9137091370 है। इस नंबर पर कॉल करने पर सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री की आवाज में संदेश सुनाई देगा। उस मैसेज के बाद कॉल करने वाले को अपनी समस्या के बारे में बताना होगा।
इस नंबर को पहली बार ''दीदी को बोलो'' कार्यक्रम में इस्तेमाल किया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद, तृणमूल नेतृत्व ने प्रशांत किशोर को अपना सलाहकार नियुक्त किया। उस वर्ष जुलाई के अंत में, मुख्यमंत्री ने नजरुल मंच में ''दीदी को बोलो'' कार्यक्रम की घोषणा की थी। उन्होंने उस समय यह हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया था। सत्ता पक्ष ने लगातार इस कार्यक्रम को चलाकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में आम लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया था। उसका लाभ भी मिला था। 2021 के विधानसभा चुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल कर तृणमूल तीसरी बार सत्ता में आई है। अब एक बार फिर मुख्यमंत्री से सीधे तौर पर शिकायत करने के इस कार्यक्रम का प्रभारी अधिकारी पीबी सलीम को बनाया गया है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मुख्य सचिव अलापन बनर्जी और राज्य प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम से जुड़े रहेंगे।
इस कार्यक्रम की घोषणा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नंबर पर फोन कर राज्य के आम लोग अपनी कठिनाइयों और समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। राज्य सचिवालय नवान्न से सीधे आमजन की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News